
रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई फायरिंग 8 छात्रों की मौत हो गई व 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसने सनसनी मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े।
हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सुरक्षा बल ने सोमवार सुबह पर्म क्राय क्षेत्र में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी (पीएसयू) में गोलीबारी करने वाले एक बंदूकधारी को मार गिराया ।
रूस की TASS समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, “कुछ छात्रों ने हमलावर से खुद को बचाने के लिए विश्वविद्यालयों के सभागारों में खुद को बंद कर लिया और कुछ छात्र खिड़कियों से बाहर कूद गए।” हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं. इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
reports of another school shooting in Russia; this time at Perm State University. Russian agencies say there are casualties. pic.twitter.com/jkeyGDLO05
— Mike Eckel (@Mike_Eckel) September 20, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website