Monday , March 9 2026 8:39 PM
Home / Uncategorized / एक्शन मोड में भारतीय नौसेना, पहले पाकिस्तानियों को बचाया फिर लुटेरों को पकड़कर भारत ला रही

एक्शन मोड में भारतीय नौसेना, पहले पाकिस्तानियों को बचाया फिर लुटेरों को पकड़कर भारत ला रही


भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। हाल ही में इंडियन नेवी ने एक ईरानी जहाज से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था। जिसके बाद नौसेना ने शनिवार को कहा कि अरब सागर में ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका अल-कंबर के अपहरण के लिए जिम्मेदार नौ समुद्री लुटेरों को कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है।
नौ डाकुओं को भारत ला रही नौसेना – नौसेना ने कहा कि विशेषज्ञ टीमों ने सभी नौ समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। उन्हें 2022 के समुद्री डकैती रोधी अधिनियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है।नौका को मछली पकड़ने की गतिविधियां जारी रखने के लिए मंजूरी देने से पहले 23 पाकिस्तानी नागरिकों वाले चालक दल की गहन चिकित्सा जांच की गई थी।
क्या है मामला – 28 मार्च को ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका अल-कंबर पर संभावित समुद्री डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो नौसैनिक जहाजों को अपहृत मछली नौका को रोकने के लिए भेजा गया था।घटना के समय मछली पकड़ने वाली नौका सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। अपहृत मछली पकड़ने वाली नौका को 29 मार्च को रोक लिया गया। इसमें कहा गया कि नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और किसी भी देश के नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।