Monday , February 9 2026 9:01 AM
Home / Sports / थाला की मैदान पर एंट्री, खुशी से पागल हो गए दर्शक… शोर ने आंद्रे रसेल की हालत खराब कर दी!

थाला की मैदान पर एंट्री, खुशी से पागल हो गए दर्शक… शोर ने आंद्रे रसेल की हालत खराब कर दी!


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग के लिए उतरे। जब धोनी मैदान पर आए तो पूरा चेपॉक स्टेडियम खुशी पागल हो गया। उन्होंने इतना शोर मचाया कि केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को परेशान होकर अपने कान बंद करने पड़ गए।
आईपीएल 2024 में जहां भी चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होता है, उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता है। घरेलू फैंस से ज्यादा चेन्नई के फैन स्टेडियम में दिखते हैं। अपने घरेलू मैदान चेपॉक की बात ही अलग है। इसकी सबसे बड़ी और एकमात्र वजह महेंद्र सिंह धोनी हैं। आईपीएल 2024 के शुरुआत 4 मैचों में चेन्नई ने अपने दो मैच चेपॉक पर खेले। उन दोनों मैचों में महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए नहीं उतरे।
केकेआर के खिलाफ क्रीज पर आए धोनी – कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मैच में चेन्नई को सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। तभी वैभव अरोड़ा ने शिवम दुबे को बोल्ड कर दिया। इसके बाद धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। धोनी को बैटिंग करते देखने की उम्मीद लेकर मैदान पर आए लोगों के सपना पूरा हो गया। धोनी ने हालांकि 3 गेंदों पर सामना किया और नाबाद एक रन बनाए।
आंद्रे रसेल को बंद करने पड़े कान – महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर उतरे तो पूरे चेपॉक स्टेडियम धोनी धोनी से गूंज गया। दर्शकों की जोश का ठिकाना नहीं था। वह लगातार शोर मचाए जा रहे थे। शोर इतना ज्यादा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपने कान बंद करने पड़े। वह बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर रसेल का कान पर हाथ डाले वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।