Tuesday , February 10 2026 6:41 AM
Home / Sports / हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही ओलंपिक चैंपियन, पुलिस ने पहना दी हथकड़ी, पूरे बवाल का वीडियो कैमरे में कैद

हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही ओलंपिक चैंपियन, पुलिस ने पहना दी हथकड़ी, पूरे बवाल का वीडियो कैमरे में कैद


अमेरिका की मशहूर धावक शा’करी रिचर्डसन एक बार फिर मुश्किल में फंस गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का है जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। वीडियो में शा’करी रिचर्डसन रोती हुई और पुलिस से गुहार लगाती हुई दिख रही हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें छोड़ दें।
ओलंपिक चैंपियन लगाती रही गुहार – यह घटना एक सार्वजनिक जगह पर हुई बहस के बाद शुरू हुई। वायरल हुए बॉडीकैम फुटेज में साफ दिख रहा है कि शा’करी रिचर्डसन पुलिस वालों से बार-बार कह रही हैं कि वह बेकसूर हैं। लेकिन पुलिस वाले उनकी एक नहीं सुनते और उन्हें हथकड़ी लगा देते हैं। इस दौरान शा’करी रिचर्डसन बहुत परेशान और तनाव में नजर आ रही है हैं।
डोपिंग मामले में भी फंस चुकीं हैं रिचर्डसन – शा’करी रिचर्डसन का करियर जितना शानदार रहा है, उतने ही विवादों से उनका नाता भी रहा है। इससे पहले भी वह डोपिंग के मामले में फंस चुकी हैं। साथ ही, फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बहस करने को लेकर भी वह चर्चा में रह चुकी हैं। इस नई गिरफ्तारी और पुलिस के साथ हुई इस झड़प ने उनकी इमेज पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब शा’करी रिचर्डसन आने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। पुलिस फुटेज वायरल होने के बाद से न तो उनकी टीम ने और न ही उन्होंने खुद कोई बयान जारी किया है। लेकिन इस वीडियो ने खेल की दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है।