
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश के हालात पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय भारत सरकार और पीएम मोदी ने उनकी मां की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सजीब ने साफ किया कि शेख हसीना का वीजा रद्द होने की खबरें महज अफवाहें हैं और उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। सजीब वाजेद ने एक विशेष इंटरव्यू में कहा, “किसी ने भी मेरी मां का वीजा रद्द नहीं किया है। न ही उन्होंने किसी भी देश में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया है। ये सभी अफवाहें हैं।”
सजीब वाजेद ने आगे कहा, “मेरी मां की जान बचाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करता हूं। मैं पीएम मोदी का हमेशा आभारी रहूंगा।”सजीब वाजेद जॉय ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ किया कि शेख हसीना का वीजा रद्द नहीं हुआ है और उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह सारी बातें सिर्फ अफवाहें हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए और अन्य विदेशी शक्तियों को इस क्षेत्र की स्थिति को नियंत्रित करने का मौका नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह भारत का पड़ोस है और इसका पूर्वी हिस्सा है। सजीब वाजेद ने हसीना सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बांग्लादेश ने आर्थिक विकास किया और शांति बनी रही। उन्होंने कहा, “कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में शांति बनाए रखी, आर्थिक विकास किया, और उग्रवाद को रोका। हम एकमात्र सरकार हैं जिसने यह साबित किया है कि हम यह कर सकते हैं।”
Home / Uncategorized / शेख हसीना के बेटे जॉय ने कहा- “मां की जान बचाने के लिए PM मोदी का धन्यवाद…हमेशा आभारी रहूंगा”, वीजा रद्द होने बारे दी सफाई
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website