Wednesday , March 4 2026 6:22 PM
Home / Uncategorized / इजराइल के ताजा हमले से गाजा में 58 फिलीस्तीनियों की मौत, रफा और खान यूनिस में हालात बदतर!

इजराइल के ताजा हमले से गाजा में 58 फिलीस्तीनियों की मौत, रफा और खान यूनिस में हालात बदतर!


गाजा पट्टी पर बुधवार रात से जारी इजराइली हमलों में कम से कम 58 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई। गाजा स्थित तीन अस्पतालों ने यह जानकारी दी। कई मकानों पर मध्य रात्रि में किए गए हमले में सोते हुए बच्चों एवं महिलाओं समेत कई लोग मारे गए। इजराइल ने मंगलवार को गाजा में भीषण हमले फिर से शुरू कर दिए जिससे वह युद्ध विराम समझौता टूट गया जिसके तहत दो दर्जन से अधिक बंधकों को रिहा कराने में मदद मिली थी। इजराइल ने नए सिरे से लड़ाई शुरू होने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है। इस उग्रवादी समूह ने उस नए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था जो उस समझौते में शामिल नहीं था जिस पर हस्ताक्षर किए गए थे।
हमास द्वारा इस प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने के बाद इजराइल ने हमले किए। इजराइल ने मंगलवार सुबह भी गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए थे जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 400 से अधिक फलस्तीनी मारे गए थे। हमास द्वारा रॉकेट दागने या अन्य हमले करने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बृहस्पतिवार तड़के हुए हमलों में से एक हमला अबासन अल-कबीरा गांव में एक मकान पर हुआ। यह गांव खान यूनिस के बाहर इजराइल की सीमा के पास है। यह गांव उस इलाके में है जिसे इजराइली सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में खाली करने का आदेश दिया था।