Wednesday , March 4 2026 8:36 PM
Home / Uncategorized / सबक सिखा देंगे… बेंजामिन नेतन्याहू का हूतियों से मिसाइल हमले का बदला लेने का ऐलान, बताया प्लान

सबक सिखा देंगे… बेंजामिन नेतन्याहू का हूतियों से मिसाइल हमले का बदला लेने का ऐलान, बताया प्लान


इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हूती विद्रोहियों के इजरायल के मुख्य हवाई अड्डे के क्षेत्र पर मिसाइल से हमला करने के बाद बयान दिया है। उन्होंने हूतियों को बहु-चरणीय जवाब देने की बात कही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यमन में जवाबी हमले करने की धमकी दी है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल में हुए एक हमले का जवाब वह कई अटैक करते हुए देंगे। इजरायली पीएम का ये बयान रविवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले की घटना के बाद आया है। इजरायल में इस हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। हूती विद्रोहियों और इजरायल के बीच गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से ही लगातार तनातनी चल रही है।
नेतन्याहू ने कहा, ‘हमने पहले भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है और हम आगे भी करते रहेंगे। हम एक बार नहीं बल्कि कई हमले (मल्टीपल स्ट्राइक) करेंगे। मैं सब कुछ नहीं बता सकता लेकिन ये बताना चाहता हूं कि अमेरिका भी उनके खिलाफ हमारे साथ काम कर रहा है।’ हूतियों का कहना है कि उन्होंने यह मिसाइल गाजा में फलस्तीनियों के समर्थन में दागी थीं।
एयरपोर्ट का टर्मिनल बाल-बाल बचा – यमन से हूतियों की दागी मिसाइल इजरायल के एयर डिफेंस को भेदते हुए बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से सिर्फ 75 मीटर दूर गिरी। ये मिसाइल जहां गिरी, वहां काफी दूर तक 25 मीटर गहरा गड्ढा हो गया। इजरायल के लिए ये राहत की बात रही कि मिसाइल सीधे हवाई अड्डे की इमारतों से नहीं टकराई लेकिन इससे आसपास के क्षेत्रों और एयरपोर्ट के यात्रियों में दहशत फैल गई।