Thursday , October 22 2026 8:17 PM
Home / Uncategorized / ऑस्ट्रेलिया में धरी गई चीन की जासूस, बौद्ध नेताओं व अनुयायियों को बना रही थी निशाना

ऑस्ट्रेलिया में धरी गई चीन की जासूस, बौद्ध नेताओं व अनुयायियों को बना रही थी निशाना


ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब किसी चीन से जुड़े जासूसी नेटवर्क ने सीधे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाया हो। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब किसी चीन से जुड़े जासूसी नेटवर्क ने सीधे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाया हो। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है, जिस पर चीन के Public Security Bureau (PSB) के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, यह महिला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में रह रही थी और उसने वहां के बौद्ध समुदाय **Guan Yin Citta Association में गुपचुप तरीके से घुसपैठ कर ली थी।वह वहां नियमित सदस्य बनकर बौद्ध अनुयायियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही थी। पुलिस ने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया में बौद्ध धर्म से जुड़े नेताओं, अनुयायियों और संगठनों की गतिविधियों, मीटिंग्स और फंडिंग से जुड़ी जानकारियां चीन को भेजी थीं।