Sunday , December 21 2025 8:09 PM
Home / News / भारत के अंदर होगी अगली जंग… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी, बिलावल ने भी छेड़ा युद्ध का राग

भारत के अंदर होगी अगली जंग… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी, बिलावल ने भी छेड़ा युद्ध का राग


भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अब भारत को जंग की गीदड़भभकी दी है और कहा कि इस बार युद्ध भारत के अंदर लड़ा जाएगा।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। आसिफ ने कहा कि अगर अगली बार युद्ध हुआ तो वह सीमाओं पर नहीं बल्कि भारत के अंदर लड़ा जाएगा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने जियो न्यूज के साथ बात करते हुए ये बात कही है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अमेरिका में दी गई परमाणु धमकी को लेकर भी टिप्पणी की और इसे झूठ बताया।
मुनीर की परमाणु धमकी पर क्या कहा? – आसिफ ने कहा कि अब भारत हमारे फील्ड मार्शल के पाकिस्तानी समुदाय को दिए गए भाषण के बारे में झूठ बोल रहा है कि उन्होंने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की बात कही थी। ऐसी कोई बात नहीं हुई। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने उल्टे भरात पर परमाणु हथियारों की तस्करी का आरोप लगा दिया। आसिफ ने कहा कि उनके (भारत) आर्मी चीफ ने कहा है कि एक बार फिर युद्ध होगा।