Thursday , January 15 2026 9:37 AM
Home / News / पाकिस्तानी भूख से मर जाएंगे… लाहौर तक पहुंचा जलप्रलय तो पाकिस्‍तान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, सिंधु जल संधि पर दी दुहाई

पाकिस्तानी भूख से मर जाएंगे… लाहौर तक पहुंचा जलप्रलय तो पाकिस्‍तान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, सिंधु जल संधि पर दी दुहाई

पाकिस्तान ने बाढ़ के लिए भारत पर आरोप लगाया है और कहा है कि नई दिल्ली के ऐक्शन ने हालात बदतर बना दिया है। इस बीच देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर के बाहरी इलाके तक पानी पहुंच गया है।
पाकिस्तान इस समय बीते चार दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारत से आने वाली नदियों के पानी ने तबाही लाई हुई है और बड़ा इलाका डूबा हुआ है। इस भीषण हालात के लिए पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है और सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने को बड़ी वजह बताया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने से पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने एक भारतीय बैराज के गेट टूटने का भी दावा किया।
पाकिस्तान को खाने के पड़ेंगे लाले – इस हफ्ते हुई भीषण बारिश ने पाकिस्तान के खाद्यान्न की सप्लाई चेन कहे जाने वाले पंजाब प्रांत को तबाह कर दिया है। बाढ़ का पानी देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर के बाहरी इलाकों में पहुंच गया, जबकि झांग शहर पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है। देश का यह इलाका 40 वर्षों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। पंजाब में बाढ़ का संकट पाकिस्तान में भुखमरी की स्थिति ला सकता है, क्योंकि फूड फैक्ट्री कहे जाने वाले इस इलाके में फसलें तबाह हो रही हैं।