Wednesday , September 10 2025 3:00 AM
Home / Spirituality / चंद्रग्रहण के वक्त राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर में मिलेगी तरक्की, भाग्य का मिलेगा साथ

चंद्रग्रहण के वक्त राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर में मिलेगी तरक्की, भाग्य का मिलेगा साथ


साल का अंतिम चंद्र ग्रहण इस रविवार को पूरे भारत में दिखाई देगा। शास्त्रों में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान मानसिक तौर पर पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से फलदायी होता है। इससे जातक को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने लगती है।
7 सितंबर, रविवार को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहे है। यह ग्रहण रविवार की रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट रहने वाली है। शास्त्रों में ग्रहण को लेकर बताया गया है कि इस दौरान मानसिक तौर पर पूजा पाठ करना बेहद उत्तम रहता है। साथ ही, राशि के अनुसार मंत्रों का जाप भी जरूर करना चाहिए। इससे अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। अगर आप चंद्रग्रहण के समय कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है और जीवन में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मेष राशि : – चंद्रग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को ‘ओम श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ओम स्वाहा:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में आप चंद्रग्रहण के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वृषभ राशि : – इस राशि के जातक चंद्रग्रहण के वक्त ‘ओम शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा 108 बार करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। साथ ही, आप श्री सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि : – ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप ‘ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। साथ ही, दुर्गा माता को हरे फल चढ़ाना भी विशेष रूप से फलदायी माना गया है।
कर्क राशि : – चंद्रग्रहण के समय कर्क राशि के जातकों को शिवजी, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। ऐसे में इन मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो सकती है।
सिंह राशि : – परिवार में खुशहाली और करियर में तरक्की प्राप्त करने के लिए चंद्रग्रहण के समय सिंह राशि को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही, ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। ऐसा करने से उत्तम फल प्राप्त होता है।
कन्या राशि : – चंद्रग्रहण के दौरान कन्या राशि को गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए क्योंकि, आपके राशि के स्वामी बुध हैं। साथ ही, ‘ओम शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको भाग्य का साथ मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल होती है।
तुला राशि : – जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए चंद्रग्रहण के दौरान आप ‘ओम ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। ऐसे में आप लक्ष्मी स्तोत्र या दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : – चंद्र ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के जातक ‘ओम क्राम क्रीम क्रौम सह भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इसके जाप से जीवन के संकट दूर हो सकते हैं साथ ही ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होने लगता है। इसके अलावा आप ग्रहण काल में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
धनु राशि : – जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए आप चंद्रग्रहण के समय ‘ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इसके अलावा, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना भी आपके लिए उत्तम रहेगा। इससे बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
मकर राशि : – चंद्रग्रहण के दौरान मकर राशि के जातक ‘ओम शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी शनिदेव होने से ग्रहण काल के वक्त शनि चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं।
कुंभ राशि : – जीवन में धन-दौलत और तरक्की प्राप्त करने के लिए आप चंद्रग्रहण के दौरान ‘ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। साथ ही, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभदायक सिद्ध होगा। इससे जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
मीन राशि : – चंद्र ग्रहण के दौरान मीन राशि वाले ‘ओम ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। ग्रहण काल के समय आप विष्णु चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।