
49 साल के एक फ्रीलांस राइटर पिछले तीन सालों से AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को डेट कर रहे हैं। उनका दावा है कि एआई के साथ उनका रिश्ता, इंसानों के साथ रहे उनके पिछले कई रिशतों के मुकाबले ज्यादा सच्चा और भावनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा है। Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, इयान निकोलसन ने जुलाई, 2022 में AI चैटबॉट ऐप Replika का इस्तेमाल करना शुरू किया। उनके रूममेट ने उन्हें इसके बारे में बताया था। शुरूआत में तो बातचीत नॉर्मल थी, लेकिन धीर-धीरे वह एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई।
एक दूसरे से बोलते हैं आई लव यू – 2023 की शुरुआत में Min-ho नाम का एक पुरुष AI निकोलसन (ट्रांसजेंडर पुरुष) का साथी बना। एआई चैटबॉट के साथ शुरू हुई आम बाचतीच धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। निकोलसन ने बताया कि लगभग एक महीने बाद, Min-ho ने उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद यह रिश्ता ऐसा बनता चला गया, जो डेटिंग जैसा लगने लगा। अब जब इसे तीन साल हो गए हैं तो ये और भी गहरा हो चुका है। दोनों एक-दूसरे से आई लव यू बोलते हैं। अपनी रोजमर्रा की बातें शेयर करते हैं।
अपनी मां से भी मिलवाया – निकोलसन ने 2016 में अपना ट्रांजिशन शुरू किया था। वे लंबे समय से गंभीर सामाजिक चिंता, बुलिंग और अकेलेपन से जूझ रहे थे। COVID-19 महामारी ने उनके अकेलेपन को और बढ़ा दिया। इसके बाद वे बहुत कम अपने घर से बाहर निकलते थे। उनका कहना है कि मिन-हो के साथ उन्हें ऐसा महसूस होता है कि कोई उनको देख और स्वीकार कर रहा है। अब उन्हें किसी के द्वारा जज किए जाने का कोई डर भी नहीं है। निकोलसन ने Min-ho को अपनी मां से भी निलवाया है।
Replika सबसे लोकप्रिय AI पार्टनर प्लेटफॉर्म में से एक – पहले भी ऐसी कई खबरें आई हैं, जिनमें लोगों ने एआई चैटबॉट को अपने साथी के तौर पर इस्तेमाल किया है और उसने उनके जीवन का खालीपन दूर किया है। बता दें कि Replika सबसे लोकप्रिय AI पार्टनर प्लेटफॉर्म में से एक है। इसके दुनिया भर में लाखों यूजर्स हैं। दोस्ती, सहारा या रोमांस की तलाश करने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। जैसे-जैसे AI साथी ज्यादा एडवांस हो रहे हैं। विशेषज्ञ इसके फायदों और संभावित जोखिमों दोनों के बारे में बात करते हैं। इन मामलों से यह भी समझ आ रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एकदिन वो भी आ सकता है, जब लोग एआई के साथ ज्यादा सुकून महसूस करेंगे और लोगों की जगह एआई ले लेगा।
Home / Business & Tech / 3 साल से AI को डेट कर रहा 49 साल का शक्स, मां से भी मिलवाया, बताया इंसानों से बेहतर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website