Monday , February 9 2026 10:55 AM
Home / Sports / IND-SL टेस्टः श्रीलंका का स्कोर 100 के पार, धनंजय ने लगाई फिफ्टी

IND-SL टेस्टः श्रीलंका का स्कोर 100 के पार, धनंजय ने लगाई फिफ्टी


नई दिल्ली: तीन मैचों की सीरीज में पांचवे और अंतिम दिन की शुरुआत हो गई है और इस दौरान भारत जीत के लिए 6 विकेट दूर है। चौथे दिन का बात करें तो भारत ने श्रीलंका के सामने 410 रन का रिकार्ड लक्ष्य रखा जिसके जवाब में मेहमान टीम चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 31 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

LIVE
IND 536/7 decl, 246/5 decl

SL 373, 117/4 (46.0 Ovs)

CRR: 2.54

Day 5: 1st Session – Sri Lanka need 293 runs

खराब रोशनी के कारण फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिन का खेल 13 ओवर पहले खत्म किए जाने पर धनंजय डिसिल्वा 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज उनका साथ निभा रहे हैं जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों सदीरा समरविक्रम (05) और दिमुथ करूणारत्ने (13) के अलावा रात्रि प्रहरी सुरंगा लकमल (00) के विकेट गंवाए। समरविक्रम का मोहम्मद शमी (8 रन पर 1 विकेट) की गेंद पर स्लिप में अजिंक्य रहाणे ने आसान कैच लपका जबकि करूणारत्ने ने रविंद्र जडेजा (5 रन पर 2 विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच थमाया। जडेजा ने इसके बाद लकमल को भी बोल्ड किया। श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए अब भी 379 रन जबकि भारत को 7 विकेट की दरकार है।

पहली पारी में 163 रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत ने अपना 32वां जन्मदिन मना रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (67), कप्तान विराट कोहली (50), रोहित शर्मा (नाबाद 50) और चेतेश्वर पुजारा (49) की उम्दा बल्लेबाजी से दूसरी पारी 5 विकेट पर 246 रन बनाकर घोषित की। फिरोजशाह कोटला पर कोई टीम कभी चौथी पारी में 364 से ज्यादा रन नहीं बना पाई है। भारत ने दिसंबर 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 364 रन बनाए थे और यह मैच ड्रा छूटा था। इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड भारत और वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ 276 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए समान 5 विकेट पर 276 रन बनाकर 5-5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज ने नवंबर 1987 जबकि भारत ने नवंबर 2011 में यह लक्ष्य हासिल किया।

सुबह श्रीलंका की टीम पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई जिससे भारत ने 163 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दिनेश चांदीमल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेली जबकि कल एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रन बनाए थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन (90 रन पर 3 विकेट) और इशांत शर्मा (98 रन पर 3 विकेट) ने 3-3 जबकि मोहम्मद शमी (85 रन पर 2 विकेट) और रविंद्र जडेजा (86 रन पर 2 विकेट) ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में भारत की शुरूआत खराब रही। मुरली विजय (09) ने सुरंगा लकमल के पारी के पहले ओवर में लगातार दो चौके मारे लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में आफ साइड से बाहर की गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे। खराब फार्म से जूझ रहे रहाणे को टीम प्रबंधन ने तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन वह सिर्फ 10 रन बनाने के बाद आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में लांग आन पर लक्षण संदाकन को कैच दे बैठे। मौजूद श्रृंखला में वह 4, 0, 2, 1 और 10 रन की पारियां खेलकर सिर्फ 17 रन बना पाए।