Thursday , March 19 2026 11:56 PM
Home / Sports / राष्ट्रगीत का अपमान कर मिला सबसे बड़ा ‘अवॉर्ड’ जानिए- क्या है मामला?

राष्ट्रगीत का अपमान कर मिला सबसे बड़ा ‘अवॉर्ड’ जानिए- क्या है मामला?


मेरिका में जातीय अन्याय के खिलाफ जारी संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। बराक ओबामा जब अमेरिका के प्रेसिडेंट बने तब यह कहा जा रहा था कि अमेरिका में नए युग की शुरुआत हो गई है। लेकिन ओबामा के राष्ट्रपति पद से हटते ही रंगभेद के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। इसके पीछे बड़ा कारण नए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का बड़बोलापन और फैसले भी है। हालांकि धीरे-धीरे यह चर्चा ठंडे बस्ते में दब भी गई थी लेकिन इन दिनों यह चर्चा दोबारा उठ खड़ी हुई है। इसका बड़ा कारण है अमरीकी फुटबॉलर कॉलिन कैपरनिक। कॉलिन को इस साल का एसआई मोहम्मद अली लैगेसी अवॉर्ड दिया गया है।

कॉलिन वहीं हैं जिन्होंने अमेरिका की जातीय अन्याय की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया था। 2016 में एक गेम के दौरान कॉलिन ने इस सिस्टम के विरोध के चलते जब अमेरिका का राष्ट्रीय गीत चल रहा था तो वह अपना एक घुटना जमीन पर रखकर खड़े हो गए थे। कॉलिन के विरोध का यह तरीका उस समय पूरी दुनिया में आग की तरह फैल गया था। गेम के बाद कॉलिन ने साफ कहा था- वह अपने देश का विरोध नहीं कर रहे बल्कि इस देश में जो जातीय अन्याय के खिलाफ कमजोर नीतियां अपनाई जा रही हैं, उनको सख्त करने के लिए वह विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैं उस देश की शान में कभी खड़ा नहीं हो सकता जो कि लोगों से रंगभेद या जातीय आधार पर भेदभाव करता हो। यह मेरे लिए फुटबॉल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हां कुछ लोग मुझे मतलबी कहेंगे लेकिन मैं इसे मंजूर करता हूं। क्योंकि यहां गलियों में खून से लथपथ लाशें पड़ी होती हैं और मर्डर करने वाला आसानी से कानूनी की गिरफ्त से बच जाता है।

कॉलिन ने इस दौरान ब्लैक लिव मैटर नामक संस्था का समर्थन किया। विरोध के थोड़े समय बाद ही कॉलिन को टीम से बाहर कर दिया गया था। कॉलिन बाद में एनएफएल पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें टीम में न चुनकर एनएफएल प्रबंधन उन्हें विरोध करने की सजा दे रहा है। हालांकि बीते दिनों एनएफएल के कमिश्रर रोजर गुडैल ने कहा था कि कॉलिन को उसके विरोध के कारण नहीं बल्कि उसके गिरते प्रदर्शन की वजह से बाहर किया था। विसकंसन के शहर मिलवाकी में 1987 को जन्मे कॉलिन तब मशहूर हुए थे जब वह कॉलेज की फुटबॉल टीम में खेलते थे। वेस्टर्न एथलेटिक्स कॉन्फ्रेंस ने उन्हें दो बार साल का सबसे ओफेंसिव प्लेयर कहा था। कॉलिन ऐसे पहले प्लेयर हैं जिनके नाम एफबीएस की हिस्ट्री में 10 हजार से ज्यादा पासिंग यार्ड और 4 हजार से ज्यादा रशिंग यार्ड का रिकॉर्ड है।