Monday , February 9 2026 12:36 PM
Home / Sports / फोर्ब्स में छाए भारतीय स्पोर्ट्स स्टार, अंडर-30 में बनाई जगह

फोर्ब्स में छाए भारतीय स्पोर्ट्स स्टार, अंडर-30 में बनाई जगह


नई दिल्ली : वनडे और टी-20 में तीसरे स्थान पर काबिज यॉकर मैन जसप्रीत बुमराह को फोर्ब्स ने अंडर-30 2018 के सबसे प्रभावशाली युवाओं में शामिल किया है। जसप्रीत के अलावा वुमन क्रिकेट कप में 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को भी यह सम्मान मिला है। वहीं, चंडीगढ़ की शूटर हिना सिद्धू भी इस लिस्ट में नाम बनाने में कामयाब हुई हैं। जापान में पिछले साल हुए एशिया कप में विजेता भारतीय वुमैन हॉकी टीम की गोलकीपर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
फोर्ब्स ने जारी लिस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया के बैस्ट अंडर-30 चुनने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री एक्सपर्ट का पैनल बनाया था। इसमें युवाओं की अचीवमेंट, काबलियत और स्टेट्स को तरजीह दी गई थी।
जसप्रीत बुमराह : आईसीसी 2017 टीम में भी थे शामिल
स्लॉग ओवर में अपने खतरनाक यॉकर के चलते चर्चा में आए जसप्रीत बुमराह अभी वनडे और टी-20 क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। पिछले साल उन्होंने 23 वनडे मैच में 39 विकेट निकाली थीं। इसी तरह 32 टी-20 में भी उन्होंने 40 विकेट झटके हैं।
हरमनप्रीत कौर : बिग बैश लीग में शामिल होने वाली पहली भारतीय
वुमैन क्रिकेट वल्र्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंद में खेली गई 171 रन की बदौलत चर्चा में आई हरमनप्रीत कौर ने भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। हरमनप्रीत ऐसी पहली भारतीय बल्लेबाज हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेली हैं।
हिना सिद्धू : कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मैडल
जसप्रीत और हरमनप्रीत की तरह ही शूटर हिना सिद्धू ने भी अपने प्रदर्शन के दम पर सबको चौंकाया। पिछले साल हुईं कॉमनवेल्थ गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा 2016 रियो ओलिम्पिक में भी उन्होंने भारत की तरफ से शमूलियत की थी। महिला निशानेबाज हिना सिद्धू पूर्व नंबर एक निशानेबाज हैं। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हिना अपने बेधड़क बयान और फैसले के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने 2016 में ईरान की राजधानी तेहरान में एशियाई एयर गन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि ईरान ने महिला निशानेबाजों के लिए चैंपियनशिप के दौरान हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया था।
सविता पुन्निया : वुमन एशिया कप जिताया
भारतीय वुमैन हॉकी टीम के लिए पिछला साल यादगार रहा। पहली बार भारतीय टीम टॉप-10 रैंकिंग में पहुंची। इसमें बढ़ा योगदान एशिया कप जीतना था। जापान में हुए एशिया कम में भारतीय वुमैन खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की थी।