
दक्षिण चीन सागर पर चीन ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना ने दक्षिण सागर में बड़ा नौसेनिक अभ्यास किया, जिसमें अभ्यास के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग को भी शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने नहीं की पुष्टि
प्लैनेट लैब्स ने कुछ तस्वीरें जारी की। इसमें चीन 40 से ज्यादा नौसेनिक जहाजों के साथ हैनान द्वीप पर अभ्यास किया। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि इस सैन्य अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग शामिल था या नहीं। वहीं रक्षा विशेषज्ञों ने माना कि एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग इन जहाजों में शामिल था। बताया जा रहा है कि चीन की नौसेना का यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी नौसेना का डेस्ट्रायर चीन के कृत्रिम द्वीप के बहुत पास से गुजरा था। चीन ने इसका विरोध की भी किया था। चीनी अधिकारियों ने बताया कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में किसी तीसरे देश को आने की अनुमति नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website