
संरा: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ने अवैध रूप से उत्तर कोरिया को तेल और कोयले की आपूर्ति करने के कारण 21 शिपिंग कंपनियों, 27 जहाजों और एक व्यक्ति को शुक्रवार को काली सूची में डाल दिया।
संरा सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से 2006 के बाद से उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को लगाया है ताकि उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के लिए वित्तपोषण को रोका जा सके। संरा ने कोयला, लोहा, सीसा, कपड़ा और समुद्री भोजन सहित कच्चे तेल तथा परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website