
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिन दोनों अमेरिका पहुंचे हैं।
अमेरिका वापस लौटने के बाद प्रियंका, निक के साथ उनके विला मिक्स फेस्टिवल के लिए ब्राजील गईं। यहां निक ने जबरदस्त परफार्मेंस दी। निक की परफॉर्मेंस से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।
वहीं प्रियंका ने भी निक की परफॉर्मेंस के दौरान उनके वीडियो बनाए।
हाल ही में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर निक की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने दिल वाली इमोजी भी बनाई।
बता दें कि जब निक और प्रियंका गोवा में थे तभी खबरें सामने आई थी कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं।
वैसे निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Home / Entertainment / म्यूजिक कंसर्ट में बॉयफ्रेंड निक की तस्वीरें खिंचती हुई नजर आईं प्रियंका, सोशल मीडिया पर की शेयर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website