
मेरिकी रैपर आर. केल्ली पर यौन उत्पीडऩ का एक नया आरोप लगा है।
वकील माइकल एवेनाटी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें केल्ली एक नाबालिग लडक़ी का यौन उत्पीडऩ करते नजर आ रहे हैं।
माइकल ने गुरुवार को ट्विटर पर दावा किया कि उन्होंने पुलिस को एक वीडियो सौंपा है, जिसमें ‘इग्निशन’ हिटमेकर को 14 वर्षीय किशोरी के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा रहा है।
माइकल कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसे उन्होंने केल्ली के खिलाफ व्हिसलब्लोअर बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मुवक्किल लडक़ी और आर. केल्ली को पहचानता है। उसने वीडियो टेप में उन दोनों की पहचान की। उन्होंने आर. केल्ली के लिए दशकों तक काम किया है और उन्होंने लडक़ी से कई मौकों पर मुलाकात की है।’’
केल्ली को इससे पहले साल 2002 में चाइल्ड पोर्नोग्राफी टेप में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, इस आरोप पर केल्ली के वकील स्टीव ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘‘हम केल्ली से जुड़ी किसी भी नई जानकारी से अनजान हैं। हमारा किसी से संपर्क नहीं हुआ है। हमें किसी के द्वारा कोई नई जानकारी नहीं दी गई है और कानून प्रवर्तन अधिकारी द्वारा हमसे संपर्क नहीं किया गया है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website