
रूस में एक सोती हुई महिला के मुंह के जरिए 4 फुट से लंबा सांप उसके शरीर में प्रवेश कर गया। रूस के दागिस्तान इलाके के लेवाशी गांव में घटी यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि शरीर में प्रवेश करने के बाद सांप का दम घुट गया था और उसकी मौत हो गयी लेकिन वह गर्दन में ही अटका रह गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला को इस बात का एहसास हुआ तो वह सीधे अस्पताल पहुंची। महिला ने डॉक्टर को बताया कि उसे शरीर में कुछ अजीब सी चीज फंसी हुई महसूस हो रही है। जांच में पता चला कि उसके शरीर में सांस की नली सांप फंसा है तो महिला के होश उड़ गए। डॉक्टर्स ने लड़की को एनस्थीसिया दिया और बड़ी सावधानी से सांप को बाहर निकाला। डॉक्टर्स को भी पहले नहीं पता था कि ये 4 फुट लंबा सांप होगा लेकिन इसे बाहर निकालने के बाद उनके भी होश उड़ गए। महिला के मुंह से सांप निकाल रही डॉक्टर भी इतना बड़ा सांप देखकर घबरा गई और उसके मुंह से चीख निकल गई।
डॉक्टर्स के मुताबिक सांप की मौत हो चुकी थी हालांकि निकालते वक़्त उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था क्योंकि वो बेहोश भी हो सकता था। दागिस्तान हेल्थ डिपार्टमेंट ने अस्पताल में हुए इस अजीबो-गरीब ऑपरेशन की फुटेज भी जारी की है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे आंगन या खुली जगहों पर सोने से बचे और बच्चों का भी ख्याल रखें। बता दें कि ये महिला घर के आंगन में जमीन पर ही सो गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website