
पाकिस्तान में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ एक वरिष्ट जनरल को विरोध करना बहुत मंहगा पड़ गया। जनरल सत्तार नाम के इस वरिष्ठ जनरल को पूरे परिवार सहित घर में कैद कर लिया गया है। सेवा विस्तार का विरोध करने वाले जनरल सत्तार ने बाजवा के 3 सालों के सेवा विस्तार के विरोध में सार्वजनिक बयान दिया था। लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज सत्तार सेना प्रमुख बाजवा के बाद सेना प्रमुख बनने के बड़े दावेदार थे। वह पाकिस्तानी सेना में बाजवा के बाद सबसे वरिष्ठ जनरल थे। प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत करने से जनरल सत्तार की सेना प्रमुख बनने की संभावना खत्म हो गई। इसलिए उन्होंने बाजवा के सेवा विस्तार पर विरोध जताया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जनरल बाजवा का सेवा विस्तार तीन साल से घटाकर छह महीने कर दिया। इसी के बाद जनरल सत्तार को परिवार के साथ उनके घर में कैद कर दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website