
चेहरे पर टैनिंग की समस्या ना हो, इसके लिए हम कई क्रीम क एस्तेमाल करते हैं। मगर शरीर पर हुई टैनिंग को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आप कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी का गुड़ वाला नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको गुड़ को पानी में घोलकर लिक्विड तैयार करना है। इसे अपने हाथ या प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और कुछ देर रखने से त्वचा में अंतर नजर आ सकता है। आइए जान लेते हैं कि आप शरीर पर जमी मैल की परत को किस तरह से निकाल सकते हैं? आइए इस देसी नुस्खे के बारे में बिना समय बर्बाद किए विस्तार से जान लेते हैं।
टैनिंग क्यों होती है? – टैनिंग सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण होती है। जब त्वचा इन किरणों की संपर्क में आती है, तो मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे टैनिंग की समस्या से बचाव किया जा सकता है।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री – 1 गुड़
नींबू का रस
शैंपू
हल्दी
टूथपेस्ट
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
सामग्री बनाने की विधि – इस नुस्खे के लिए आपको गुड़ को कूटकर पानी में मिला लेना है
इस घोल में अब आपको नींबू का रस मिला लेना है
अब आपको एक तवे पर हल्दी को काला होने तक भून लेना है
इन सभी चीजों को मिला लें और शैंपू-टूथपेस्ट भी डाल लें
इस घोल को कुछ देर हाथ पर लगाकर रखें और बाद में इसे साफ कर लें
गुड़ के फायदे -बता दें कि गुड़ त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और ग्लाइकोलिक एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मुंहासों को कम करने, त्वचा को गहराई से डिटॉक्स करने, झुर्रियों को रोकने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
हल्दी का कैसे का इस्तेमाल? – हल्दी में करक्यूमिन होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये मुहांसों को कम करने, त्वचा में निखार लाने, काले धब्बे हटाने और उम्र बढ़ने के संकेतों को छुपाने में मदद करती है। इससे टैनिंग भी हटाई जा सकती है।
Home / Lifestyle / हाथों पर जमा मैल आसानी से निकालने का मिल गया देसी तरीका, पानी-गुड़ का घोल आएगा काम, पूनम देवनानी का नुस्खा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website