Wednesday , March 25 2026 12:09 AM
Home / News / ऑस्ट्रेलियाई आग से तबाह जंगलों में जागी जीवन की उम्मीद, कुदरत का मेक ओवर शुरू

ऑस्ट्रेलियाई आग से तबाह जंगलों में जागी जीवन की उम्मीद, कुदरत का मेक ओवर शुरू


ऑस्ट्रेलिया के झाड़ीनुमा जंगलों में साल 2019 सितंबर से लगी आग से करीब 63000 वर्ग किमी जमीन का पूरा पारिस्थितिक तंत्र जलकर राख हो गया है। इस आग से मची तबाही के बीच ही जीवन की उम्मीद दिखाती कुछ खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आग सेराख जंगल के जले हुए पेड़ के ठूंठों, तनों और जड़ों से नई कोपलें फूटने लगी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह जंगल में जीवन लौटने का संकेत है।
इनकी तस्वीरें एक स्थानीय फोटोग्राफर मरे लोबे ने ली हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मरे लोबे न्यू साउथ वेल्स के सेंट्रल कॉस्ट स्थित कुलनुरा में अपने घर की हालत देखने गए थे, यहां दिसंबर महीने में आग फैली थी। उन्होंने देखा, “कुदरत ने अपना मेक ओवर का काम शुरू कर दिया है।
जले हुए पौधों के तनों और जड़ों से नई हरी पत्तियां वाले पौधें और कोपलें निकल रही हैं। उनका रंग गुलाबी जैसा है। जमीन में कई छोटे पौधे उगने लगे हैं।”बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में आग से अब तक 28 लोगों की जान चली गई है। दो हजार से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं।
लोगों ने फोटोग्राफर की तारीफ की, प्रकृति को शुक्रिया कहा मरे लोबे के फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-“प्रकृति अपना काम करना जानती है। इससे नई उम्मीद बनी है। जल्द सबकुछ अच्छा हो जाएगा।”