Saturday , December 20 2025 11:51 PM
Home / News / पाकिस्तान में लापता भारतीय महिला के मामले में बड़ा दावा, धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तानी से किया निकाह!

पाकिस्तान में लापता भारतीय महिला के मामले में बड़ा दावा, धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तानी से किया निकाह!


पाकिस्तान में प्रकाश पर्व मनाने गई भारतीय महिला सरबजीत कौर के लापता होने के मामले में नया दावा सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और पाकिस्तान के नासिर हुसैन से शादी कर ली है। इस घटना के बाद दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गई लापता भारतीय महिला के मामले में बड़ा दावा किया गया है। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि पाकिस्तान से भारतीय सिख जत्थे की वापसी के दौरान लापता हुई सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने पाकिस्तान के नई आबादी शेखूपुरा निवासी नासिर हुसैन से शादी कर ली है। इस मामले में एक कथित निकाहनामा भी सामने आया है। सरबजीत कौर पंजाब के कपूरथला की निवासी बताई जा रही है। वह गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) मनाने 4 नवंबर को जत्थे संग गई थी।
1923 तीर्थयात्री गए थे पाकिस्तान – आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 4 नवंबर को 1 हजार 9 सौ 23 तीर्थयात्रियों के जत्थे संग अट्टारी बॉर्डर से वो पाकिस्तान गई थीं। अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज इसकी अगुवाई कर रहे थे। 10 दिन पाकिस्तान के गुरुद्वारों में मत्था टेकने के बाद 1,922 तीर्थयात्री लौट आए, लेकिन सरबजीत उसमें नहीं थीं। उनकी गुमशुदगी के बाद दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां ट्रेस करने में जुटी हैं।
भारत सरकार के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में है। 4 नवंबर को, सिख तीर्थयात्री श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए थे। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर दिल्ली और लखनऊ के 14 हिंदुओं को सिख जत्थे के साथ यात्रा करने से मना कर दिया था।