इजरायल ने युद्धविराम से कुछ घंटे पहले ईरान के परमाणु बम के सपने को बड़ा झटका दिया था। इसने मिसाइल हमले में एक टॉप ईरानी परमाणु वैज्ञानिक को मार दिया, जो परमाणु हथियार के विस्फोटक कोर विकसित करने के लिए जिम्मेदार थे।
ईरान ने पिछले महीने इजरायल के साथ युद्ध के दौरान अमेरिकी हमले में अपनी परमाणु सुविधाओं को गंभीर नुकसान की बात कबूल की है। लेकिन इस युद्ध में ईरान को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ, जो उसके परमाणु बम बनाने के सपने के लिए बहुत बड़ा झटका है। ये नुकसान युद्ध खत्म होने के बस कुछ घंटे पहले हुआ, जब इजरायल ने मिसाइल हमले में एक ईरानी परमाणु वैज्ञानिक को मार दिया, जिसके ऊपर परमाणु हथियार के विस्फोटक कोर को विकसित करने की जिम्मेदारी थी। ईरान इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
युद्धविराम से तीन घंटे पहले परमाणु वैज्ञानिक को मारा – रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद रजा सदीघी को युद्धविराम शुरू होने से तीन घंटे से भी कम समय पहले तीन मिसाइलों से निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट में रजा सदीघी को ईरान के लिए परमाणु बम हासिल करने की उम्मीद बताया गया है। ईरान के सीक्रेट न्यूक्लियर प्रोजेक्ट में शामिल विस्फोटक विशेषज्ञ रजा सदीघी को युद्ध शुरू होने के पहले दिन ही निशाना बनाया गया था, लेकिन वह उस दौरान बच गए थे। उन्हें आखिरी दिन युद्धविराम शुरू होने के पहले तेहरान के उत्तर-पश्चिम में गिलान प्रांत के अस्तानेह अशरफीह शहर में मारा गया।
Home / Uncategorized / ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को बड़ा झटका, इजरायल ने युद्ध विराम के ठीक पहले टॉप परमाणु वैज्ञानिक को मारा था, खुलासा