Tuesday , March 10 2026 6:01 AM
Home / Uncategorized / एयरपोर्ट के रनवे पर हवाई जहाज में लगी भयंकर आग, 5 लोगों की मौत, 400 लोग फ्लाइट में सवार

एयरपोर्ट के रनवे पर हवाई जहाज में लगी भयंकर आग, 5 लोगों की मौत, 400 लोग फ्लाइट में सवार


टोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे के रनवे पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस के एक हवाई जहाज में भयंकर आग लग गई जिसके बाद भयानक लपटें देखी गई। वायरल हो वीडियो में विमान के नीचे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, तटरक्षक विमान से…
टोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे के रनवे पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस के एक हवाई जहाज में भयंकर आग लग गई जिसके बाद भयानक लपटें देखी गई। वायरल हो वीडियो में विमान के नीचे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, तटरक्षक विमान से टकराने के बाद विमान में कथित तौर पर आग लग गई।
जापानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए है हालांकि 5 लोगों की मौत हो गई। अनुमान है कि घटना के वक्त विमान के अंदर 400 यात्री मौजूद थे. वीडियो फ़ुटेज में रनवे पर चलते समय विमान के किनारे से आग निकलती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद विंग के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमान जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरा था। इसके तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और पाइप से पानी की धाराओं का उपयोग करके आग पर काबू पाने की कोशिश करते देखे गए।