Thursday , March 13 2025 8:25 AM
Home / News / इस गरीब देश में मिला सोने का पहाड़, सूचना मिलते ही लूटने दौड़ पड़े लोग, वीडियो वायरल

इस गरीब देश में मिला सोने का पहाड़, सूचना मिलते ही लूटने दौड़ पड़े लोग, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत के एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने की खबर मिलते ही हजारों की तादाद में लोग सोना लूटने दौड़ पड़े।
दरअसल रिपब्लिक ऑफ कांगो में अचानक तब सनसनी फ़ैल गई जब वहां सोने के पहाड़ की खबर फैली। ये पहाड़ सोने का बना है। जैसे ही इस बात की भनक आसपास के लोगों को पड़ी, सभी कुदाली-हथौड़ी लेकर पहाड़ की खुदाई करने पहुंच गए। वीडियो में लोग सोना जमा करने के लिए मिट्टी खोदते दिख रहे हैं। उसकी गंदगी को धोने और उससे सोना निकालने के लिए मिट्टी को अपने घरों में ले जाते हैं। जिन्हें कुदाली नहीं मिली, वो अपने हाथों से ही पहाड़ की मिट्टी नोचते नजर आए।
भीड़ इतनी जमा हो गई कि उन्हें नियंत्रित करने और स्थिति को संभालने के लिए सेना को भेजना पड़ा। हांलाकि अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने कंफर्म नहीं किया है कि पहाड़ की मिट्टी से निकल रहा चमकीला तत्व सोना ही है। लेकिन सोने के पहाड़ की बात इलाके में फैल चुकी है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।