Monday , June 30 2025 12:51 PM
Home / Off- Beat / गिरगिट को CPR देकर शख्स ने बचा ली जान, नेक दिल इंसान का वीडियो वायरल

गिरगिट को CPR देकर शख्स ने बचा ली जान, नेक दिल इंसान का वीडियो वायरल


इंसानियत आज भी जिंदा है… ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है। यूं तो इंटरनेट की दुनिया में तमाम अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं। वहीं, कई स्क्रोल करते हुए कई ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिसे देखकर हाथ अपने-आप रुक जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भावुक हो जाएंगे। क्योंकि व्यक्ति बहुत मशक्कत के बाद गिरगिट को होश में ला पाया। लेकिन इस दौरान उसने उम्मीद नहीं छोड़ी।
CRP देखकर किया ठीक! – एक्स (X) पर वीडियो को (@DinuEugenia) नाम के यूजर ने शेयर किया है। 1 मिनट 30 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि एक गिरगिट जमीन पर बेहोश पड़ा है। देखने में ऐसा लग रहा है कि वो मर चुका हो। पर शख्स ने उसे हाथ में उठाया फिर नीचे रखकर उस पर पानी डाल दिया। पर इससे जीव पर कोई असर नहीं पड़ा। वीडियो के दूसरे भाग में शख्स गिरगिट को CRP देते हुए नजर आता है। इसके बावजूद भी उसकी सांस वापस नहीं आती। अंत में वो उसे जैसे-तैसे ठीक करने में कामयाब हो जाता है।
तारीफ करते नहीं थक रहे लोग… – 9 अक्टूबर को शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 37 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स ने कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा- अच्छा प्रयास। दूसरे ने कमेंट किया- बहुत बढ़िया काम। एक अन्य यूजर ने कहा- बेजुबान की जान बचाने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। क्या आपने भी कभी किसी जीव को जीवनदान दिया है? हमारे साथ कमेंट बॉक्स में अपना अनुभव जरूर शेयर करें।