
भारत से भगोड़े ललित मोदी ने भारत पर तंज कसते हुए विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ललित मोदी ने खुद को और माल्या को दो ‘सबसे बड़े भगोड़े’ बताया है।
भारत से भगोड़े ललित मोदी ने भारत पर तंज कसते हुए विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ललित मोदी ने खुद को और माल्या को दो ‘सबसे बड़े भगोड़े’ बताया है। पॉपुलर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर में से एक रहा ललित मोदी लंदन से बनाए गए वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि मुझे इंटरनेट को ब्रेक डाउन करने के लिए फिर से कुछ करने दो। आप लोगों के लिए कुछ। अपना दिल जलाओ।
इस वीडियो क्लिप पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि इन्होंने (ललित मोदी-विजय माल्या) भारतीय सरकार का कैसा मजाक उड़ाया है। दूसरे ने कमेंट किया है कि तुम कोई इंटरनेट डाउन नहीं कर रहे हो। कुछ लोगों ने इस स्थिति के लिए भारतीय अधिकारियों को दोषी ठहराया है। एक यूजर ने कहा है कि भारतीय कानून के लिए शर्म की बात है कि वे ऐसा वीडियो बनाने की हिम्मत कर रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि वे भारतीय CBI/ED पर हंस रहे हैं।
2016 से लंदन में रह रहा माल्या – बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा है कि वह भारत कब लौटने का इरादा रखता है। कोर्ट ने माल्या के वकील को कहा है कि जब तक वह पहले हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में खुद को पेश नहीं करता, तब तक वह भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। बता दें कि 2016 से UK में रह रहे माल्या ने हाई कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की हैं। एक उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने वाले आदेश को चुनौती देने वाली और दूसरी 2018 के अधिनियम की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाने वाली।
Home / Uncategorized / ललित मोदी और विजय माल्या का तंज कसता वीडियो, खुद को शान से बता रहे ‘सबसे बड़ा भगोड़ा’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website