
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री मेग रयान ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद पर लगे ‘अमेरिकाज स्वीटहार्ट’ के टैग के बारे में खुलकर बात की।
उन्हें दुनियाभर में ‘अमेरिकाज स्वीटहार्ट’ कहकर संबोधित किया जाता है।
ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गोप हेल्थ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को ग्विनिथ पाल्ट्रो और मेग रयान ने कई मुद्दों पर बातचीत की।
‘अमेरिकाज स्वीटहार्ट’ होने का विषय उठाते हुए ग्विनिथ पाल्ट्रो व रयान ने समाज की मानसिकता के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। अमेरिकाज स्वीटहार्ट कहे जाने के बारे में सोचती थी कि मुझे नहीं पता कि असल में इसका मतलब क्या है। प्रसिद्ध व्यक्ति बनने का पूरा विचार…मेरे लिए साक्षी बनने जैसा रहा।
मुझे उस वक्त यह महसूस नहीं होता था और मैं सोचती हूं कि यह वास्तव में एक अच्छी चीज है। इस तरह से मैं खुद को एक छात्र के रूप में पाती हूं और मैं इसे एक मानव विज्ञान के तरीके से देखती हूं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website