
फेमस हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन ऑरसन बीन का 91 की उम्र में निधन हो गया है। दरअसल, ऑरसन की मृत्य लॉस एंजिलिस में सड़क हादसे में हुई है। एक्टर ने निधन की खबर सुनकर हॉलीवुड इंडस्ट्री ने सन्नाटा छा गया है।
दरअसल, ऑरसन लॉस एंजिलिस में सड़क को पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार में आती हुई का ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ऑरसन बीच सड़क में गिर गए। वहीं एक और पीछे से आती दूसरी कार ने भी उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब ये हादसा हुआ तो उनकी 27 साल की उनकी पत्नी और एक्ट्रेस एले मिल्स वहीं मौजूद थी। तभी वहां खड़े लोगों की भीड़ वहां इक्टठी हो गई और दोनों गाडियों के ड्राइवर ने उनका सहयोग किया, लेकिन ऑरसन ने वहीं पर दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
काम की बात करें तो उन्हें फेमस गेम शो ‘टु टेल द ट्रुथ’ ‘डॉ. क्वीन’, ‘मेडिसिन वुमेन’ के लिए जाना जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website