
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले वर्ष एशेज सीरीज का पहला डे नाइट टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों बोर्डो ने कहा कि दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत गाबा में 23 से 27 नवंबर के बीच पहले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट एडिलेड में दो से छह दिसंबर के बीच होगा जो एशेज सीरीज का पहला डे नाइट टेस्ट मैच होगा।
एडिलेड में पिछले साल गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में पहला टेस्ट खेला गया था जिसमें रिकॉर्ड संख्या में दर्शक पहुंचे थे। तीसरा टेस्ट पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक तथा चौथा टेस्ट में मेलबोर्न में 26 से 30 दिसंबर तक होगा जो बॉकिं्सग डे टेस्ट होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट चार से आठ जनवरी 2018 तक सिडनी में खेला जाएगा। इंग्लैंड 14 से 28 जनवरी तक आस्ट्रेलिया से पांच वनडे मैच भी खेलेगा। इंग्लैंड ने गत वर्ष खेले गए एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर सीरीज अपने नाम किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website