
नूर जलाली अक्टूबर के बाद से दिल्ली आने वाले तीसरे अफगान मंत्री हैं। अक्टूबर में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी और पिछले महीने ट्रेड मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी भारत आए थे।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा में वह भारत से अफगानिस्तान के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा मदद तलाश रहे हैं। जलाली ने यह माना है कि भारत ने अफगान हेल्थकेयर के लिए लगातार मदद की है, जिसके लिए काबुल शुक्रगुजार है। जलाली ने अफगानिस्तान को हेल्थ सेक्टर में मदद के लिए भारत की तारीफ करते हुए आभार जताया है। खासतौर से पाकिस्तान से तनाव के वक्त भारत से मिली मदद की उन्होंने सराहना की है।
WION के सिद्धांत सिबल के साथ बात करते हुए जलाल जलाली ने भारत के साथ अफगानिस्तान के रिश्ते और पाकिस्तान के साथ संबंधों में आए तनाव पर प्रतिक्रिया दी है। जलाली ने काबुल में भारत के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ को अफगानिस्तान के प्रमुख बाल चिकित्सा अस्पतालों में से एक बताया है।
भारत के साथ संबंध अहम – मौलवी नूर जलाल जलाली ने कहा है कि उनके दिल्ली दौरे का मकसद भारत के साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ हमारा जुड़ाव पारंपरिक रूप से लोगों पर केंद्रित रहा है। खासतौर से स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय सहायता के क्षेत्र में हम भारत को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय भागीदार के रूप में देखते हैं।’
Home / Uncategorized / भारत के मुरीद हुए अफगान स्वास्थ्य मंत्री नूर जलाली, बताया पाकिस्तान से तनाव में कैसे पहुंचाई मदद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website