
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बुरी तरह घिर चुका है। पड़ोसी देश अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की UNSC में शिकायत की है। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान उसके शहरों पर लगातार गोलाबारी कर रहा है।
अफगानिस्तान ने UNSC को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की फौज ने 19 और 20 अगस्त के बीच कुनार प्रांत के शहरों पर 200 से ज्यादा रॉकेट्स दागे। पत्र में कहा गया कि बार-बार अपील के बावजूद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है, जिसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है।
अफगानिस्तान ने पत्र में कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी की वजह से उसकी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तानी फौज आए दिन अफगानिस्तान के क्षेत्र में गोलाबारी करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website