
शाहिद अफरीदी कुछ भी करे, उनके फैंस के अच्छे बुरे कमेंट्स आ ही जाते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से अफरीदी सिर्फ विवादों के कारण ही चर्चा में आ रहे हैं। पहले कश्मीर संबंधी विवादित बयान अब और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट को लेकर किए गए ट्विट पर फैंस उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं। दरअसल अबुधाबी के मैदान पर पाकिस्तान चौथी पारी में मिला 179 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। पाकिस्तान की मैच में महज 4 रन से हार हुई थी। इधर, अफरीदी ने पाकिस्तानी टीम का हौसला बढ़ाते हुए ट्विट कर दिया।
अफरीदी ने ट्विट में लिखा- क्रिकेट की एक महान गेम। टेस्ट मैच क्रिकेट का सबसे अच्छा फॉर्मेट है। न्यूजीलैंड टीम को अप्रत्यक्ष जीत की बधाई। पाकिस्तान भी अच्छा लड़ा। उम्मीद है कि टीम पाकिस्तान वापसी करेगी। इसके साथ ही अफरीदी ने हसन अली और यासिर शाह की गेंदबाजी की तारीफ की थी। लेकिन फैंस को अफरीदी द्वारा पाकिस्तान टीम को अच्छा लडऩे की दी गई बधाई नहीं बची। सोशल साइट्स पर एक फैंस ने लिखा- ओह चुप कर भाई, किस बात की अच्छी लड़ाई? तुम लोगों की ऐसी बातों से ही यह हो रहा है आज। वहीं, एक ने लिखा- अच्छी लड़ाई? भाई 170 नहीं बनते इनसे किस बात की अच्छी लड़ाई। एक फैन ने कहा- शाहिद भाई क्या ग्रेट मैच? जीता हुआ मैच हार गए और आप खुश हो रहे हैं। कप्तान को कोई मशवरा दे दें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website