
चक्रवाती तूफान ‘बेबिनका’ ने चीन के शंघाई में तबाही मचानी शुरू कर दी है। 75 साल बाद इतना बड़ा तूफान आने से चीन में हड़कंप मच गया है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश शुरू हो चुकी है। इसके चलते शी जिनपिंग सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं, जिनमें हवाई उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद करना शामिल है। चीनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान का असर बेहद खतरनाक हो सकता है। शंघाई में कई जगहों पर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
करीब 250 करोड़ की आबादी को इस स्थिति के लिए सतर्क किया गया है। सरकार ने चार इमरजेंसी टीमों को भी अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। 600 से अधिक उड़ानें रद्द: शंघाई के होंगकिआओ और पुडोंग हवाई अड्डों से प्रस्तावित सभी उड़ानें रविवार रात 8 बजे के बाद से रद्द कर दी गई हैं, जिससे 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके साथ ही कुछ पुलों और राजमार्गों पर भी आवाजाही रोक दी गई है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया: चक्रवात के चलते हवाओं की गति 151 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है, और इसे एक तीव्र चक्रवात के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अब तक शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। झाउशान शहर में भी सुरक्षा के चलते होटल, रेस्तरां, सुपरमार्केट और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं रोक दी गई हैं। तूफान से पूर्वी तट पर सबसे ज्यादा असर होने की संभावना है, जहां कुछ स्थानों पर 10 इंच तक बारिश हो सकती है।
Home / Uncategorized / चीन में 75 साल बाद आफत बनकर आया “बेबिनका”; 250 करोड़ की आबादी सतर्क, उड़ानें और ट्रेनें हुई रद्द (Video)
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website