Thursday , February 19 2026 12:38 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘उड़ता पंजाब’ के बाद ‘सड़क 2′ में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी आलिया, गाएंगी रोमांटिक गाना

‘उड़ता पंजाब’ के बाद ‘सड़क 2′ में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी आलिया, गाएंगी रोमांटिक गाना


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म हाइवे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘उड़ता पंजाब’ में एक्टिंग के साथ साथ अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा था। एक बार फिर से इसे दौहराते हुए आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म सड़क 2 में गाना गाती नज़र आएगी।
आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म “सड़क 2″ के लिए भी अपनी आवाज में एक गीत रिकॉर्ड कराया है। आलिया इस फिल्म के जरिये पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही हैं। भट्ट दो दशक बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापस आए हैं। आलिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में संगीतकार जीत गांगुली के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया।
फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘ जीत गांगुली ने संगीत तैयार कर लिया है और गाने के बोल पर काम अभी चल रहा है। जीत दा आलिया की आवाज की लय को समझना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गाने का हिस्सा रिकॉर्ड करने का फैसला किया।
इस गाने के बोल दोबारा महेश भट्ट की निगरानी में लिखे जा रहे हैं।”