
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार तड़के कहा कि उसका अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर है, लेकिन अब भी “उसकी स्थिति की जांच” की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि और विवरण बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर या एसएलआईएम, स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा। अंतरिक्ष यान में कोई भी अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं था। एसएलआईएम अगर सफलतापूर्वक उतर गया तो अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन जाएगा।
जैसे ही अंतरिक्ष यान नीचे उतरा, ‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ के मिशन नियंत्रण केंद्र ने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार था और बाद में कहा गया कि एसएलआईएम चंद्रमा की सतह पर था। लैंडिंग सफल रही या नहीं हालांकि इसका कोई ज़िक्र नहीं था। मिशन नियंत्रण यह दोहराता रहा कि वह “उसकी स्थिति की जांच कर रहा है” और अधिक जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी।
यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि समाचार सम्मेलन कब शुरू होगा। एसएलआईएम को सितंबर में प्रक्षेपित किया गया था और 25 दिसंबर को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।
Home / Uncategorized / भारत के चंद्रयान के बाद इस देश ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद पर की सफल लैंडिंग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website