
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपनी काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग हो चुकी है, लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। कान्ये के जुबानी हमले से तंग आकर हाल ही में किम ने कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी, जिसपर कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
खबरों के अनुसार, कोर्ट ने किम के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने किम को सिंगल कहलवाने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले के बाद जाहिर तौर पर किम और उनके फैंस काफी खुश होंगे।
किम से रिश्ता टूटने के बाद कान्ये लगातार एक्ट्रेस की जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं, कान्ये द्वारा किम के परिवार और प्रेमी पर दिए बयान के बाद एक्ट्रेस परेशान हो गई और वह अपने नाम से वेस्ट का नाम हटाना चाहती है। किम ने लॉस एंजिल्स कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमित मांगी थी, लेकिन वेस्ट ने यहां भी किम की इस याचिका खारिज करने के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर दिए थे। रिर्पोट्स के अनुसार, कोर्ट ने किम के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब किम को शादी के लगभग आठ साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से अलग कानूनी रूप से सिंगल घोषित होने की अनुमति मिल गई है।
बता दें किम और कान्ये ने साल 2012 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली थी। कपल ने शादी के 7 साल बाद साल 2021 में तलाक की अर्जी दे दी। कान्ये से अलग होने के बाद किम अब पीट डेविडसन को डेट कर रही है, जो एक्ट्रेस से उम्र में छोटे हैं।
Home / Entertainment / पति कान्ये वेस्ट से अलग होने के बाद अब कानूनी तौर पर मिली ‘सिंगल’ स्टेटस की मंजूरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website