Sunday , February 22 2026 8:10 AM
Home / Entertainment / मंगेतर एरियाना से अलगाव के बाद डेविडसन ने डाली यह पोस्ट और

मंगेतर एरियाना से अलगाव के बाद डेविडसन ने डाली यह पोस्ट और


अक्टूबर के मध्य में मंगेतर एरियाना से अलगाव के बाद कॉमेडियन पीट डेविडसन ने एक परेशान करने वाला संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह ‘इस धरती पर और नहीं रहना चाहते’ और इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट बंद कर दिया।

डेविडसन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने यहां आपके लिए रहने की पूरी कोशिश की लेकिन मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब तक यहां रह सकता हूं। मैंने हमेशा लोगों की मदद करने की कोशिश की है।’’

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनके एकाउंट डिलीट करने से पहले प्रशंसकों ने उन्हें समर्थन देते हुए टिप्पणियां कीं।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग का भी उनकी टिप्पणी पर ध्यान गया।