
लंदन। ‘द एक्स फैक्टर’ विजेता जेम्स आर्थर का कहना है कि सिंगर रीटा ओरा के साथ उनके प्रेम प्रसंग का अंत होने के बाद वह सेक्स के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके फ्लैट पर निरंतर अंतराल पर महिलाएं सेक्स के लिए आती रहती हैं।
उन्होंने ‘द सन’ में रविवार को प्रकाशित अपनी नई आत्मकथा ‘बैक टू द बॉय’ में अपने सेक्स की लत के बारे में खुलासा किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो रीटा से नजदीकी बढऩे के बाद मैं थोड़ा सेक्स का आदी हो गया हूं। मैंने ट्विटर के जरिए सैकड़ों महिलाओं के साथ नंबरों की अदला-बदली की और फिर उनसे ऑनलाइन चैट या वाट्सएप पर बात करनी शुरू कर दी, और मैं इतनी सारी महिलाओं के साथ सो चुका हूं कि गिनती भी भूल गया हूं।’’
आर्थर ने 2012 में टीवी लाइव शो प्रतियोगिता ‘द एक्स फैक्टर’ जीती थी, जिसके बाद से वह सफलता के रथ पर सवार हैं।
रीटा, जो उस वक्त लाइव शो में अतिथि थीं, उन्होंने जेम्स को मिलने के लिए कहा था।
आर्थर ने कहा, ‘‘मुझे इतना अंदाजा नहीं था कि रीटा जैसी कोई महिला वास्तव में मुझमें रुचि रखती है। मैंने खुद से कहा कि यह सच्चाई नहीं हो सकती। रीटा ने गलती की है, उसे लगता है कि मैं कोई अच्छा आदमी हूं। यह बहुत ही भ्रामक स्थिति है।’’
‘‘मेरे और रीटा ने इसके बाद कई बार मुलाकात की और कुछ और अद्भुत रातें साथ बिताईं। उसने एक रात मुझे बताया, ‘‘मैं तुमसे प्यार करती हूं। उसने यह बहुत ईमानदारी से कहा था और मैं उस पर विश्वास करना चाहता था, हालांकि मुझे यह पागलपन लग रहा था।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website