
रणबीर कपूर की अपमकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ का टीजर फाइनली रिलीज हो गया है। इस टीजर को देखकर लोगों को ‘आदिपुरुष’ की याद आ रही है। लोगों ने कहा, ‘एक ने कहा है, ‘आदिपुरुष टीजर का सबसे खराब हिस्सा- चमगादड़ पर रावण लेकिन रामायणम् टीज़र का बेस्ट पार्ट- पुष्पक विमान।’ वहीं कुछ लोगों को ये वीडियो गेम की तरह लग रहा।
रणबीर कपूर की अपमकमिंग और उनके अब तक के करियर की मोस्ट अवेटेड भारी भरकम बजट वाली फिल्म ‘रामायणम्’ का टीजर जारी हो गया है। नितेश तिवारी निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रड्यूस की गई फिल्म की पहली झलक पर ही लोग फिदा होते दिख रहे हैं। हिन्दू धर्मग्रंथ ‘ऱामायण’ की कहानी यूं तो सभी लोग जानते हैं लेकिन जिस भव्यता के साथ नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारा गया है वो इससे पहले आज तक कभी नहीं हुआ।
रणबीर कपूर की इस फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर शुरुआत से ही चर्चा खूब हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों ने अपने-अपने दिमाग में कुछ विजुअल्स भी तैयार कर लिए थे। अब जबकि फिल्म का टीाजर रिलीज हो चुका है तो ये साफ हो गया है कि ये पब्लिक के इमैजिनेशन से कहीं ऊपर की फिल्म तैयार की गई है।
2 मिनट और 38 सेकंड के टीजर में वनवास से लेकर रावण तक की झलक – करीब 2 मिनट और 38 सेकंड के इस विजुअल का टाइटल ‘राम’ दिया गया है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की इस झलक में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने से लेकर, राक्षसों के संहार और भगवान राम के पराक्रम की रोमांचित करने वाली कई झलकियां हैं। इस टीजर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के अयोध्या छोड़ने की झलकियां दिल कचोटने वाली हैं।
‘जब-जब दुनिया में मचता है हाहाकार, वे प्रकट होते हैं सुनकर हमारी पुकार’ – इस टीजर पर भगवान राम के लिए जो पंक्तियां लिखी गई हैं वो बेहद खूबसूरत है। इसपर लिखा गया है, ‘जब-जब दुनिया में मचता है हाहाकार, वे प्रकट होते हैं सुनकर हमारी पुकार, 5000 वर्षों से जिनका हो रहा गुणगान, हमारे रक्षक, हमारे नायक, महापराक्रमी, हम करते हैं जिनकी जय जयकार, वे हैं सर्वेश्वर, मर्यादा पुरुषोत्तम राम।’
भगवान राम ही नहीं, रावण पर भी थमी लोगों की नजरें – इस टीजर को देखते ही लोगों ने इसपर अपना भरपूर प्यार बरसाया है। लोगों ने इस टीजर को देखकर इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ से करनी शुरू कर दी है। एक ने कहा है, ‘आदिपुरुष टीजर का सबसे खराब हिस्सा- चमगादड़ पर रावण लेकिन रामायणम् टीज़र का बेस्ट पार्ट- पुष्पक विमान। एक फैन ने कहा, ‘टीजर में 1:50 मिनट पर राम… और जिस तरह से राम पीछे मुड़कर देखते हैं वो दिल को छू लेने वाला सीन है। एक और यूजर ने कहा- दिल कर रहा बार-बार ये टीजर देखूं, लग रहा जैसे साक्षात भगवान राम उतरे हों। एक और ने कहा- रावण की एंट्री क्या जबरदस्त है। एक अन्य फैन ने कहा- यहां तक कि भगवान राम के आगे अवेंजर्स भी सिर झुकाएंगे। एक और यूजर ने लिखा- रावण के रोल में यश… उफ्फ कमाल हैं।
‘आदिपुरुष’ ने जो लीपा था वो ‘रामायणम्’ ने साफ कर दिया – एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बस धुरंधर के बाद अब रामायणम् तैयार है समझिए। जिस तरह का इंडियन सिनेमा हम चाह रहे थे, वो अब मिल रहा है।’ लोगों ने कहा है- ‘आदिपुरुष’ ने जो लीपा था वो ‘रामायणम्’ ने साफ कर दिया है। काफी लोगों ने भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है। उन्हें उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म में जिस तरह से ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है गया है, उसके भी लोग खूब मुरीद बन रहे हैं। लोगों ने कहा है- हमारा सिनेमा इस वक्त अपने पीक पर है।
कुछ लोगों ने कहा- ये AI लग रहा – हालांकि, काफी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्म में इस तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल ही बचकाना लग रहा है। एक ने कहा- ये AI लग रहा है। वहीं किसी ने ये भी कहा- उम्मीद से नीचे निकली ये। एक और ने कहा, विजुअली अधिकांश भारतीय फिल्मों से बेहतर है, लेकिन वीएफएक्स टीम, नमित मल्होत्रा… लगता है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस थोड़े अटपटे और वीडियो गेम जैसे हैं। हालांकि, म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और पुष्पक विमान जैसे सीन बेहद शानदार हैं। रिलीज में अभी 6-7 महीने बाकी हैं, पोस्ट प्रोडक्शन में इन कमियों को दूर किया जा सकता है।’
Home / Entertainment / Bollywood / Ramayana टीजर देख बोले फैन्स- ‘आदिपुरुष’ ने जो लीपा था वो इसने साफ कर दिया, कुछ ने कहा- वीडियो गेम जैसा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website