
बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल काजोल और अजय देवगन की शादी को आज 18 साल पूरे हो चुके हैं। लिहाजा, इस मौके पर काजोल ने फैंस को सरप्राइज करते हुए पति अजय देवगन के साथ अपनी एक क्यूट सी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। काजोल और अजय देवगन 24 फरवरी 1999 में शादी के बंधन बंधे थे। आज भी उन्हें बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में शामिल किया जाता है। इन्हें एक बेटी (न्यासा) और एक बेटा (युग) है।
बहरहाल, इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने सभी फैंस को धन्यवाद कहा है। कोई शक नहीं कि यहां दोनों सितारे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म बादशाहो की शूटिंग कर रहे हैं। जबकि तीन, चार फिल्में लाइन में हैं। वहीं, काजोल फिलहाल एक साउथ फिल्म व्यस्त हैं। शादी के बाद काजोल ने काफी कम फिल्में की हैं। लेकिन फैंस ने उन्हें हमेशा पसंद किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website