
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने हॉलीवुड हस्तियों का स्टाइल देखकर अपना स्टाइल बनाया। फिल्मी पत्रिकाओं के माध्यम से हॉलीवुड की हस्तियों के स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर अपने अंदर फैशन की समझ विकसित की। अक्षय को हाल ही में जीक्यू लेजेंड ऑनर से सम्मान से नवाजा गया। अक्षय ने कहा, मैंने यह कहावत सुनी है कि स्टाइल या तो आपमें होता है या फिर नहीं, लेकिन आप देख सकते हैं कि मैंने अपना स्टाइल बड़े होने के दौरान पैसे से खरीदा और यह एक सच्चाई है और हम में से कई ऐसा करते हैं।
अक्षय ने कहा, मैं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं को खरीदने के लिए सिर्फ इसलिए पैसे बचाता था ताकि मैं उन पन्नों को फाड़ सकूं जिन पर हॉलीवुड हस्तियों की तस्वीरें छपी होती थीं, ताकि मैं उनके फैशन सेंस को अमल में ला सकूं और उसका इस्तेमाल एक प्रेरणा के तौर पर अपने फैशन सेंस और स्टाइल पर काम करने के लिए कर सकूं और मैं आज भी कई कलाकारों को ऐसा करते देखता हूं।
Home / Entertainment / Bollywood / हॉलीवुड हस्तियों के स्टाइल को देखकर अपना स्टाइल बनाया: अक्षय कुमार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website