
पाकिस्तानी सिंगर मीशा सैफी ने हाल ही में एक्टर अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन अली जफर ने अभिनेत्री द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अली ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और चुप्पी कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं हैशटैग मीृ-टू आंदोलन के प्रति जागरूक हूं और उसका समर्थन करता हूं। मैं एक लड़की व एक लड़के का पिता हूं, एक महिला का पति हूं और एक मां का बेटा हूं। मैं एक ऐसा शख्स हूं जो अनगिनत बार अपने, अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों के साथ अपमान और बदनामी वाली या असामान्य स्थितियों में खड़ा हुआ है। मैं आज भी यही करूंगा।”
कई भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुके अली ने कहा कि वह कानूनी कार्यवाही का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा, “मैं किसी पर भी आरोप लगाए बिना पेशेवर तरीके से कानून के माध्यम से निपटना चाहता हूं। बदले की भावना में सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कर अपने परिवार, उद्योग और प्रशंसकों का अपमान नहीं करना चाहता हूं।”
Home / Entertainment / Bollywood / पाकिस्तानी सिंगर मीशा द्वारा लगाए गए आरोप को अली जफर ने नकारा, बोले- करूंगा कानूनी कारवाई
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website