Wednesday , February 25 2026 11:40 AM
Home / Entertainment / BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर छा गईं आलिया भट्ट, स्टेज पर आते ही कहा- नमस्कार, फिर हिंदी में धाराप्रवाह

BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर छा गईं आलिया भट्ट, स्टेज पर आते ही कहा- नमस्कार, फिर हिंदी में धाराप्रवाह


बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स 2026 में अपने डेब्यू से केवल अपने बॉलीवुड फैन्स ही नहीं बल्कि वहां मौजूद विदेशियों का भी दिल जीत लिया। एक तो रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत अंदाज से उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया और फिर जब वो मंच पर आईं तो हिंदी में नमस्कार कहते हुए जो कुछ कहा, उसपर तालियां गूंज उठीं।
जी हां, आलिया भट्ट की बाफ्टा में एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चा थी जो अब पूरा हो गया। आलिया ने इस कार्यक्रम में स्टेज पर बतौर स्पीकर शिरकत की। उन्होंने हॉलीवुड के ग्लैमर को दिखाते हुए बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म को अवॉर्ड दिया। इससे पहले आलिया ने अपने भाषण से सबका दिल जीता।
आलिया ने नमस्कार कहते हुए मंच पर की शुरुआत – उन्होंने मंच पर नमस्कार कहते हुए कुछ लाइनें हिंदी में कही और फिर उन्होंने अपनी इन बातों को अंग्रेजी में भी समझाया जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।