बॉलीवुड एक्ट्रे
स आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबर है कि आलिया भट्ट ने फिल्म ‘सड़क 2′ की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने इमोशनल मेसेज भी लिखा। इसमें उन्होंने जाहिर किया कि वह अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करने को लेकर कितनी नर्वस हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है जिसमें ‘सड़क 2′ की शूटिंग के पहले दिन के पहले सीन का क्लैप दिखाई दे रहा है।
फोटो के साथ आलिया ने लिखा,‘‘यह जो क्लैप पकड़े हैं मेरे पिता हैं और अब मेरे डायरेक्टर भी हैं।” उन्होंने यह पूछे जाने पर कि आगे शूट शुरू होने पर उन्हें कैसा फील हो रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘सच बताऊं तो मैं बहुत ज्यादा नर्वस हूं।”
आलिया ने लिखा, ‘‘मुझे छोटे चूहे जैसा महसूस हो रहा है जो खूबसूरत, बड़े और इमोशनल पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं टॉप पर पहुंच पाऊंगी और यदि गिर जाऊं तो फिर से खड़ी हो जाऊं। चढ़ना मुश्किल काम है लेकिन मैंने जो भी देखा है या सुना है उससे मुझे पता है कि हर कदम या गलत कदम व्यर्थ नहीं जाएगा।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website