
नेटफ्लिक्स पर कुछ महीने पहले ‘हर्ड डॉक्यूमेंट्री’ रिलीज़ हुई, जिसमें एम्बर हर्ड को कहानी का अपना पक्ष भी दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिला। हालांकि, लोगों ने यही माना कि दोनों में से कोई भी सही नहीं था और दोनों तरफ से गलतियां हुईं। मानहानि मुकदमे के अंत में एम्बर हर्ड को जॉनी डेप को हर्जाने के रूप में 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना था। मामला खत्म होने के महीनों बाद, यह बात सामने आई कि एम्बर अपना कैलिफोर्निया का घर बेचना चाह रही थीं। आइए बताते हैं कि पूरी डील किस बारे में थी।
Johnny Depp के साथ मानहानि मुकदमे के बाद Amber Heard ने अपना कैलिफ़ोर्निया वाला घर बेच दिया। 2022 में यह खबर फैली कि एम्बर हर्ड कैलिफोर्निया में अपना घर बेच रही हैं। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के युक्का वैली में स्थित यह प्रॉपर्टी छह एकड़ में फैली हुई है और इसमें तीन बेडरूम, तीन बाथरूम हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सौदा सही दाम में हुआ, जिससे अंत में एम्बर हर्ड को फायदा हुआ। ये घर 1.05 मिलियन डॉलर में बिका।
एम्बर के घर के नए मालिक से रिश्ता – इस बीच, नए मालिक, न्यू जर्सी के रिकार्ड और कैरोल-जीनेट जोर्गेनसन हैं और जोर्गेनसन एंड कंपनी एलएलसी के CEO हैं। हालांकि, जोर्गेनसेंस और हर्ड के बीच भी कोई रिश्ता बताया जाता है लेकिन ये भी कंफर्म नहीं है।
अब कहां रहती हैं एम्बर हर्ड? – नए अपडेट के अनुसार, एम्बर हर्ड केस खत्म होने के बाद यूरोप में हैं। वह शुरू में युक्का वैली में रहती थीं लेकिन उन्होंने अपना घर 1.1 मिलियन डॉलर में बेच दिया और अपनी बेटी ओनाघ पेगे के साथ कहीं और शिफ्ट हो गईं। यह कदम कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में अराजकता से बचने के लिए उन्होंने उठाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website