Sunday , December 21 2025 4:32 PM
Home / News / अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकवादी संगठन घोषित किया, मुनीर के दौरे पर किया ऐलान

अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकवादी संगठन घोषित किया, मुनीर के दौरे पर किया ऐलान


अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और उसके एलीट ग्रुप मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह ऐलान पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के दो महीने में दूसरी बार अमेरिकी दौरे के दौरान किया गया है। इसे पाकिस्तान को खुश करने की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह घोषणा पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर के अमेरिका दौरे के दौरान की गई है। बीएलए ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की नाक में दम किया हुआ है। उसने पाकिस्तानी सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों और चीनी नागरिकों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस नाम के एक ट्रेन को भी हाईजैक किया था।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने जारी किया बयान – अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, आज विदेश विभाग बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके उपनाम मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) के रूप में नामित कर रहा है। मजीद ब्रिगेड को बीएलए के पिछले विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) के साथ एक सहयोगी के रूप में जोड़ रहा है। कई आतंकवादी हमलों के बाद 2019 में BLA को SDGT घोषित किया गया था।