Sunday , March 22 2026 3:52 PM
Home / News / हांगकांग को लेकर अमेरिका ने चीन को दी मात, कर दिया ये बिल पास

हांगकांग को लेकर अमेरिका ने चीन को दी मात, कर दिया ये बिल पास


हांगकांग मामले पर अमेरिका ने चीन को उसके घर में ही मात दे दी है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा मांगे गए एक विधेयक को मंगलवार को पारित कर दिया है। इसका मकसद चीन से नाराज प्रतिक्रिया को देखते हुए अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में नागरिक अधिकारों का बचाव करना है। यह निर्णय प्रदर्शनकारियों के लिए जहा राहत लाएगा वहीं हांगकांग और चीन सरकार के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित ‘हांगकांग मानवाधिकार और लोकतंत्र अधिनियम बिल अब सीनेट में जाएगा। जहां से पारित होने के बाद यह कानून बन जाएगा। विधेयक को कांग्रेस में द्विदलीय समर्थन मिला जो दुर्लभ बात है। यह कानून हांगकांग-अमेरिका के विशेष व्यापारिक दर्जे को समाप्त कर देगा जब तक कि विदेश विभाग सालाना यह प्रमाणित नहीं कर देता कि शहर के अधिकारी मानवाधिकारों और कानून व्यवस्था का सम्मान कर रहे हैं।